पूर्व विधायक अजय महाजन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू का आभार व्यक्त किया 102 पदो की मंजूरी के लिए

 पूर्व विधायक अजय महाजन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू का आभार व्यक्त किया 102 पदो की मंजूरी के लिए

 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर 01 अगस्त 2022 को पुलिस जिला नूरपुर का गठन किया गया था । गठन के समय पुलिस लाईन नूरपुर के लिए कोई भी पद स्वीकृत नहीं किया गया थाl इस संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस लाईन नूरपुर के लिए विभिन्न श्रेणी के 102 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है।इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए नूरपुर मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताअपने महबूब नेता अजय महाजन के नेतृत्व मे माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है। सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय जिला नूरपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस बल की परिचालन क्षमता को बढ़ाने तथा क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा l नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत पुलिस लाइन की स्थापना के लिए 48 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी राज्य मन्त्रीमंडल की बैठक में फिलहाल मिल गयी है। नूरपुर में अब भलून, जसूर क्षेत्र में प्रस्तावित पुलिस लाइन बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अभी हाल मे पुलिस लाइन नूरपुर के लिए विभिन्न रैंक के 102 नए पदों को मंजूरी मिल गयी है। इस प्रस्तावित लाइन के लिए सरकार की तरफ से 5 करोड़ की आरम्भिक राशी जारी कर दी गयी है। व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में पहले ही जाछ ( नूरपुर )में 14 करोड़ की लागत से बनने वाले एसपी कार्यालय एवं भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी जा चुकी है। सरकार द्वारा एसपी कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भी 5 करोड़ की राशी जारी कर दी है। इस संदर्भ में पूर्व विधायक अजय महाजन ने एक भेंट वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि नूरपुर में जल्द ही मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एसपी कार्यालय एवं भवन व पुलिस लाइन का शिलान्यास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का यह निर्णय जन सुरक्षा और पुलिस प्रशासनिक दक्षता को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा की इस निर्णय से प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी। महाजन ने उक्त ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री तथा प्रदेश मन्त्रीमंडल का आभार व्यक्त किया है।अजय महाजन ने बताया कि नूरपुर नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित नगर पार्षद को अभी हाल में मुख्यमंत्री से परिचय करवाया जाएगा ताकि व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में जो विकास कार्य भाजपा शासन में बीजेपी की नगर परिषद में बंद पड़े थे उनको जनहित मे चालू किया जा सके l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर