नूरपुर सुधार सभा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ एसडीएम नूरपुर को दिया ज्ञापन
नूरपुर सुधार सभा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ एसडीएम नूरपुर को दिया ज्ञापन
नूरपुर से विनय महाजन
नूरपुर सुधार सभा ( पंजीकृत )ने आज चुगान बाजार मे कुछ सालों से बरसात के दिनों में चली आ रही समस्या को लेकर नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष व मौजूदा में नगर पार्षद बार्ड 2 रजनी महाजन व व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से एक ज्ञापन उपमंडलीय प्रशासनिक मजिस्ट्रेट अरुण शर्मा नूरपुर को दोपहर बाद कार्यालय में दियाl इस प्रतिनिधिमंडल की शिरकत सुधार सभा के प्रधान प्रमोद महाजन ने ज्ञापन देते हुए मजिस्ट्रेट को बताया कि नगर परिषद वार्ड नंबर 1 मे स्थित सुल्ली टिल्ला के नीचे बहने वाले नाले में फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा निर्माण कार्य की फेकी गई मिट्टी एक मलावे के रूप में पूरी तरह नाले भर गई है और बरसात में मलवे से भारी गंदगी नाले में पानी की निकासी न होने के कारण सारा कीचड़ बाजार में सड़कों पर आ रहा है जिससे दुकानदारो और पैदल चलने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है l इतना नहीं दो पहिया वाहन भी कई बार वरसात के मौसम में यहां पर स्किड हो चुके हैं लेकिन आज तक प्रशासन ने इस पर कोई धरातल पर स्थाई रूप से जनहित मे गौर नहीं कियाl इस प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से नूरपुर एसडीएम से आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान धरातल पर जनहित में तुरंत किया जाए और बरसात के समय प्रशासन खुद टीम सहित इसका निरीक्षण करने के वाद संबंधित विभाग को पानी की निकासी के चलाने के लिए नाली वनाने के निर्देश दें l इस अवसर पर नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को अश्वाशन दिया कि इस मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी व नगर परिषद प्रशासन को निर्देश दिये जाएंगे कि मौके पर जाकर इस समस्या का समाधान करें l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें