नशा मुक्त हिमाचल अभियान' के तहत सी आई ए टीम ने  कंडवाल पुलिस बैरियर पर निगम की बस से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया

 नशा मुक्त हिमाचल अभियान' के तहत सी आई ए टीम ने  कंडवाल पुलिस बैरियर पर निगम की बस से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया


नूरपुर:-(विनय महाजन) 

नशे के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक निगम की  बस में एक सवार( 19 वर्षीय युवक )को 10.16 ग्राम प्रतिबंधित चिट्टे  के साथ पकड़ने के वाद आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया l यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के एडिशनल एसपी डीसी वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि21 जुलाई 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, सुराग बरारी व यातायात चेकिंग पर तैनात थी। दोपहर लगभग 01:50 बजे पठानकोट की तरफ से आ रही निगम की  बस  जिसका नंबर HP 31 A 8869 को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में सवार  एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और उतरने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और नियमानुसार गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफा बरामद हुआ। इसे खोलने पर उसमें 10.16 ग्राम चिट्टा पाई गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही सील कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा आरोपी के पास से पठानकोट से शाहपुर की बस टिकट तथा एक लावा  5G स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कर्तव्य पठानिया (19 वर्ष), पुत्र  कश्मीर सिंह, निवासी गांव ठम्बां, डाकघर दुरगेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर  संख्या 186/2026 के तहत  एनडी एन्ड पीएस एक्ट  की धारा 21 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है lपुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी यह चिट्टा  कहाँ से लाया था और इसे किसे डिलीवर किया जाना था। कुछ बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि इस गिरफ्तारी से यह तो पता चल गया कि  हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की खपत शायद पड़ोसी राज्यों से आ रही है जिस पर जिला पुलिस की टीम को पेनी नजर रखनी होगीl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर