आनी, बंजार और निरमंड उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद

 आनी, बंजार और निरमंड उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद



कुल्लू, । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिला कुल्लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा आनी, बंजार और निरमंड उपमंडलों में लगातार हो रही भारी वर्षा, भूस्खलन एवं सड़क अवरोध की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन इन तीनों उपमंडलों के सभी शिक्षण संस्थानों को आज 22 जुलाई, 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34(एम) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार आनी, बंजार और निरमंड उपमंडलों के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई तथा अन्य सभी शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे।
यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें बाधित होने से आवागमन प्रभावित हुआ है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों एवं सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर