मूल विस्थापकों ने बीएसएल परियोजना की दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि मूल मालिकों को लौटाने की मांग उठाई
मूल विस्थापकों ने बीएसएल परियोजना की दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि मूल मालिकों को लौटाने की मांग उठाई
अजय सूर्या नेरचौक, ब्यास-सतलुज लिंक (बीएसएल) परियोजना से विस्थापित मूल प्रभावित परिवारों ने आज एस डी एम बल्ह समृतिका नेगी से मिले और सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस (अप्रयुक्त) भूमि मूल भू-स्वामियों अथवा उनके वैध उत्तराधिकारियों को वापस सौंपने की मांग उठाई।ज्ञापन में विस्थापितों ने कहा कि बीएसएल परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का एक हिस्सा आज भी उपयोग में नहीं लाया गया है। ऐसे में दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि को मूल मालिकों या उनके उत्तराधिकारियों को नियमानुसार वापस किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण के कारण अनेक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है और वे वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।विस्थापितों ने सरकार से मांग की कि दाण मुहाल बग्गी की सरप्लस भूमि का शीघ्र सर्वे कर उसे मूल भू-स्वामियों अथवा उनके वैध उत्तराधिकारियों के नाम बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित परिवारों को न्याय मिलेगा तथा उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
इस मौके पर ब्रिज लाल, मुनीस कुमार तेज सिंह जम्वाल भगत राम शर्मा अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें