रिवालसर में संध्याकालीन आरती के 5 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, यज्ञ, भंडारा व जागरण का होगा आयोजन
रिवालसर में संध्याकालीन आरती के 5 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन, यज्ञ, भंडारा व जागरण का होगा आयोजन
अजय सूर्या रिवालस, 22 जुलाई।
रिवालसर स्थित श्री नैना देवी बाबा ध्वजाधारी मंदिर समिति द्वारा संध्याकालीन आरती के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर यज्ञ, रुद्राभिषेक, पूर्णाहुति, विशाल भंडारा, संध्याकालीन आरती एवं माता का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।
समिति के अनुसार 22 जुलाई को पंडित श्री मोरध्वज शर्मा की अध्यक्षता में मूल पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। 23 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
24 जुलाई को सुबह 11:00 बजे पूर्णाहुति संपन्न होगी, जिसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 6:30 बजे संध्याकालीन आरती का शुभारंभ बाबा कमल दास चमलोग वाले के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
इसी दिन रात्रि 9:00 बजे से माता के भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें आशा महिला मंडल लोहारडी, जालपा कीर्तन मंडली पधर तथा माता झौड़ी कीर्तन मंडली अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी।
मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन धार्मिक आयोजन में परिवार सहित उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करें तथा धर्म लाभ एवं पुण्य के भागी बनें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें