हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दिलावर सिंह (छोटू) ने नई दिल्ली में कांग्रेस द्वारा युवाओं के

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व  अध्यक्ष दिलावर सिंह (छोटू)  ने नई दिल्ली में कांग्रेस द्वारा युवाओं के समर्थन में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात कह रहा है, लेकिन केंद्र सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है।


दिलावर सिंह  ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए स्वयं सड़कों पर उतरे, लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ जिस प्रकार पुलिस ने बल प्रयोग किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उसे लाठियों व पुलिसिया कार्रवाई से नहीं छीना जा सकता।


उन्होंने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। जब शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हों और देश का युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा हो, तब मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक औचित्य नहीं बचता।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों, युवाओं और उनके भविष्य के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उनके अधिकारों की रक्षा करना हर सरकार की जिम्मेदारी है, न कि उन्हें डराना या उनकी आवाज़ को कुचलना।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर