पूर्व विधायक अजय महाजन ने कॉलेज मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के शिरकत की आज

 पूर्व विधायक अजय महाजन ने कॉलेज मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के शिरकत की आज 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में एक समान समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में करवाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। तदुपरांत आज के मुख्य अतिथि अजय महाजन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के इतिहास के ऊपर अपने विचार रखें और साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति की सराहना करते हुए समस्त महाविद्यालय प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि डॉ॰ अनिल कुमार ठाकुर के कुशल निर्देशन से आज यह महाविद्यालय नई बुलंदियों को छू रहा हैl नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। उन्होंने अपने अभिभाषण में महाविद्यालय के शैक्षिक वर्ग को भी विशेष तौर से बधाई देते हुए कहा कि आपके मेहनत और मार्गदर्शन से ही यह विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर नूरपुर और महाविद्यालय दोनों का नाम रोशन कर पा रहे हैं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों शामली ठाकुर और अर्पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह अभी शुरुआत है। आप इसी तरह से अपने शैक्षणिक जीवन को आगे बढ़ाते रहिए और नित नहीं बुलंदियों को छूते रहिए, जिससे नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहे। अजय महाजन ने दोनों बच्चियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आपकी वजह से आज पूरा नूरपुर शहर गोरवांबित महसूस कर रहा है। बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य को भी आश्वासन दिया कि जल्द ही आपके महाविद्यालय की जितनी भी समस्याएं हैं उनका यथासंभव निवारण किया जाएगा जिसे महाविद्यालय अपने शैक्षणिक क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर सके। इस अवसर पर महाविद्यालय का अभिभावक - प्राध्यापक संघ के सदस्य , पत्रकारिता के क्षेत्र से हमारे पत्रकार बंधु एवं समस्त शैक्षिक एवं गैस शैक्षिक कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर