राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित


 नूरपुर : विनय महाजन /

 राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर के एनसीसी कैडेटों द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के सम्माननीय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में एक प्रेरणादायक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेटों में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों के अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर कुल 12 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों की शौर्यगाथाओं, उनके अद्वितीय पराक्रम तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों के ओजस्वी भाषणों ने उपस्थित सभी कैडेटों में राष्ट्रप्रेम और देशसेवा का उत्साह जागृत किया। कार्यक्रम में कुल 52 एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। सभी कैडेटों ने भारत की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी कैडेटों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा देशसेवा की भावना को सदैव जीवंत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर