बल्ह की ग्राम पंचायत खांदला में 10 वर्षों से पानी की समस्या , विभाग को सौंपा ज्ञापन
बल्ह की ग्राम पंचायत खांदला में 10 वर्षों से पानी की समस्या , विभाग को सौंपा ज्ञापन
बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खांदला के लोग में लगभग 10 वर्षों से पानी की समस्या से झूझ रहे।पंचायत का 100 लोगो का प्रतिनिधिमंडल जलशक्ति विभाग अधिशांसी अभियंता बग्गी मंडल से मिला और उन्हें पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।पंचायत के दो वार्डो में यह समस्या गंभीर बनी हुई है जिससे लोगो को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है । जिला परिषद सदस्य एवं स्थानीय निवासी डिंपल सैनी ने बताया कि यह समस्या लोगो के लिए बहुत बड़ी परेशानी है क्योंकि लोगो को खेतीबाड़ी करने में भी दिक्कते आ रही है ।डिंपल सैनी ने कहा कि यहाँ सप्लाई की पाइपे कहीं समय से टूटी हुई है लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा है । उन्होंने कहा कि अगर विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो आंदोलन के रास्ते भी अपनाने में गुरेज नही करेंगे ।
ब डिंपल सैनी, जिला परिषद सदस्य एवं स्थानीय निवासी
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें