नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ


( नूरपुर:-विनय महाजन) 

नूरपुर नगर परिषद नूरपुर के सभागार में आज  आयोजित समारोह में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईl शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने नगर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन तथा जनहित को  इस अवसर पर सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने नगर परिषद के सभी पार्षदों एवं अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का विश्वास भी जताया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद का नया नेतृत्व नगर के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर नगर के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया।समारोह में वन विकास निगम मंडल  के निदेशक योगेश महाजन, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, नगर परिषद के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर