मलेंद्र राजन ने किया बरोटा पंचायत का दौरा किया

 मलेंद्र राजन ने किया बरोटा पंचायत का दौरा किया


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने बुधवारर को ग्राम पंचायत बरोटा का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि पंचायत में तीन नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुके हैं, जिनको स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। करोड़ो रुपये की लागत से मिलवां-बरोटा सड़क का निर्माण भी किया गया। उन्होंने बताया कि पांच इलेक्ट्रिक बसों का टेंडर भी हो चुका है और बसें उपलब्ध होते ही बरोटा के लिए बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

 विधायक ने पंचायत के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक पंचायत भवन तथा आधुनिक ओपन जिम का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही पंचायत में सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी

 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही ग्राम सभा में अधिक से अधिक भागीदारी, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और प्रत्येक जनप्रतिनिधि से एक पौधा लगाने का आग्रह किया।

 विधायक ने बताया कि तियौड़ा-पत्तन पुल की डीपीआर तैयार की जा रही है और इसके लिए जल्द बजट उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। 

 इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरोटा के प्रधान जुगल किशोर, उपप्रधान तरसेम लाल, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, सभी वार्ड सदस्य, केवल कृष्ण फौजी, तारा सिंह, उर्मिला देवी, रानी देवी, भाग सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं भारी बारिश के बावजूद काफी संख्या में पंचायत निवासी उपस्थित रहे


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर