कनेड में अंडरपास निर्माण की मांग तेज, पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

 कनेड में अंडरपास निर्माण की मांग तेज, पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन


नेरचौक : अजय सूर्या /

कनेड पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रधान उन्निक्षा वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात कर नौलखा से डडौर के बीच कनेड क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग उठाई।


 प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि कनेड के आसपास की 7–8 पंचायतों के लोगों का प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन होता है। वहीं कनेड स्कूल में 500 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, लेकिन फोरलेन पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों, किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि उपज तथा पशुओं को एक ओर से दूसरी ओर ले जाने में भी कठिनाई हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सिविल डिस्पेंसरी, पटवार कार्यालय, पशु चिकित्सालय और पंचायत कार्यालय भी फोरलेन के दूसरी ओर स्थित हैं, जिससे मरीजों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को रोजाना जोखिम उठाकर सड़क पार करनी पड़ती है। पंचायत द्वारा अंडरपास निर्माण के पक्ष में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है।

प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद महादेव वार्ड सदस्य किरणा चौहान, बीडीसी सदस्य शिल्पा सैनी, उपप्रधान मनोज कुमार, फोरलेन संघर्ष समिति के विजय ठाकुर, किसान सभा के जोगिंदर वालिया सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू राम, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार, किशोरी वालिया, पूर्व प्रधान भूपेंद्र वालिया, विजय अबरोल, दामोदर चौहान तथा अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र अंडरपास निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो ग्रामीणों को धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग का घेराव भी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर