जयसिंहपुर महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन
जयसिंहपुर महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से कानूनी साक्षरता जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें सिविल कोट के एडवोकेट सुरेश कुमार ने मुख्य वक्ता व कानूनी सलाहकार मिनाक्षी ने अपनी भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों,भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, महिला अधिकारों, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा एवं उपभोक्ता अधिकारों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इसके साथ ही यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया व मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील करते हुए बताया कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को नशे में वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अरुण चंद्र ने कहा कि इस प्रकार के कानूनी साक्षरता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का आश्वासन लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग डॉ. विकास राणा, प्रो. रविंद्र कुमार, प्रो.सचिन, डॉ. अमृतेश मिश्रा व प्रो. अक्षय मौजूद रहे।
प्राचार्य
प्रो.अरुण चंद्र
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हि. प्र.।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें