बल्ह में परिवहन सुविधाओं को लेकर सक्रिय हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी, एचआरटीसी के समक्ष रखीं कई अहम मांगें

 बल्ह में परिवहन सुविधाओं को लेकर सक्रिय हुए विधायक इंद्र सिंह गांधी, एचआरटीसी के समक्ष रखीं कई अहम मांगें


नेरचौक में वोल्वो बसों के ठहराव सहित बंद बस सेवाएं बहाल करने की उठाई मांग

अजय सूर्या नेरचौक। बल्ह विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायत टरोह के प्रधान राजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य कंरटी, उपप्रधान ठाकुरदास, वार्ड सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के मंडलीय कार्यालय, मंडी में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) से मुलाकात की।

बैठक के दौरान विधायक इंद्र सिंह गांधी ने क्षेत्र की परिवहन संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम जनता की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने नेरचौक–पिपली–गजनोवा–मंडी मार्ग पर नई एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने, नेरचौक–लुहारडी बस सेवा को नियमित रूप से संचालित करने तथा मनाली–दिल्ली वोल्वो बसों का नेरचौक में ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इसके अलावा विधायक ने बंद पड़ी मंडी–चंडीगढ़ (गाग्गल मार्ग) बस सेवा को दोबारा शुरू करने और सुंदरनगर–छपडू नाला बस सेवा का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़ी अन्य सभी एचआरटीसी बस सेवाओं को भी शीघ्र बहाल करने पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और बुजुर्गों के लिए मजबूत एवं विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था समय की आवश्यकता है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उम्मीद जताई कि निगम जल्द ही इन मांगों पर निर्णय लेकर बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और नियमित परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर