जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ में पंचायत की पहली आम ग्राम सभा का आयोजन
जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ में पंचायत की पहली आम ग्राम सभा का आयोजन
पंचायत प्रधान सुरेश कुमार खट्टा की अध्यक्षता में किया गया। भारी बारिश के बावजूद लगभग 350 ग्रामीणों ने ग्राम सभा में भाग लेकर कोरम पूरा किया। पंचायत के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे ग्रामीणों में पंचायत के प्रति उत्साह और विश्वास देखने को मिला।
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित आवेदन पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों और पंचायत सचिव को सौंपे। अधिकांश आवेदन गांवों में नालियों के निर्माण, गंदे पानी की निकासी, संपर्क मार्गों के सुधार तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई पंचायत उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसके तहत शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि 3,100 - 5,100 रुपये तक देने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार खट्टा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में नशे, विशेषकर चिट्टे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिट्टा बेचने वालों की सूचना देकर उन्हें पकड़वाने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे और जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रधान चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। खट्टा नै कहा कि मैं सभी पंचायत बासियों के सम्मानित सदस्यों का धनयावाद करता हूं जिन्होंने पहली ग्राम सभा का सफल आयोजन करवाया है !
बैठक के उपरांत पंचायत सचिव रविंद्र कुमार गुलेरिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत का वार्षिक शेल्फ एवं अतिरिक्त बजट तैयार किया जाएगा। साथ ही सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी विकासात्मक कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे।
ग्राम सभा में उपप्रधान रजिंदर कुमार रिहालिया, वार्ड सदस्य सुमन बाला, अजय शर्मा, शिव शक्ति, तृप्ता कुमारी, सुशील कुमार, स्वर्णा देवी, सुरिंदर कुमार, रमा देवी और शशि बाला सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे !
ज्वाली से राजेश कतनौरिया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें