नूरपुर कल बरसात के मौसम में लोग एक तरफ बरसात के कारण परेशान है और दूसरी तरफ विकास निर्माण के कार्यों में जुटी नेशनल हाईवे ऑथरटी
नूरपुर:-(विनय महाजन)
नूरपुर कल बरसात के मौसम में लोग एक तरफ बरसात के कारण परेशान है और दूसरी तरफ विकास निर्माण के कार्यों में जुटी नेशनल हाईवे ऑथरटी के माध्यम से पठानकोट मंडी फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ क्षेत्रवासियो में काफी रोष उन क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है जहां पर लोग बरसात के पानी से पीड़ित हैं l हर साल की तरह इस साल भी व्यवस्था परिवर्तन सरकार के प्रशासन से दुहाई कर रहे हैं की जनता पर कुछ रहम करो लेकिन स्थाई तौर पर संबंधित विभाग इस मामले में मुक दर्शक बना हुआ है l अभी हाल में गत दिन सुधार सभा नूरपुर और चौगान के व्यापारियों ने नगर परिषद क्षेत्र की इस समस्या को लेकर नूरपुर एसडीएम को ज्ञापन दिया था ज्ञापन के समय वार्ड नंबर 2 की नगर परिषद पार्षद रजनी महाजन भी मौजूद थी उन्होंने प्रशासन से एक बार फिर अपील की इसका स्थाई समाधान किया जाए ताकि व्यापारियों को परेशान ना होना पड़े और राहगीरों को राहत मिले l नूरपुर प्रशासन द्वारा इस मामले में आश्वसन दिया गया था कि तुरंत कार्यवाही होगीl व्यापारी वर्ग व सुधार सभा ने फिर प्रशासन से अपील किया है कि इस मामले में स्थाई रूप से कार्यवाही हो l फोरलेन निर्माण कंपनी के इंजीनियरों ने मिट्टी की खुदाई करते वक्त मिट्टी वार्ड नंबर 1नाले में इसका ढेर मलबे के रूप में लगा दिया और अचानक बारिश हुई सारा मिट्टी का मालवा सड़क पर आने से समस्या का कारण बन गयाl यही किस्सा आईटीआई और एक निजी स्कूल क्षेत्र के पास का है किस प्रकार से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आईटीआई स्कूल में जा रहे हैं यहां पर भारत सरकार का एक केंद्रीय ऑफिस भी है उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आखिरकार और फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी कब जाएंगे या फिर किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं l नाली में मालवा आने के कारण बारिश रुकने पर जेसीबी लगाकर मलबे को निकाल तो जाता है लेकिन जब मलवा सूख जाता है तो सारे बाजार में मिट्टी मिट्टी हो जाती हैl आखिरकार अब लोगों ने व्यवस्था परिवर्तन सरकार के प्रशासन से आग्रह किया है कि वह इस मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी को स्पष्ट निर्देश दें l इस मामले में नूरपुर सुधार सभा के प्रधान प्रमोद महाजन व वरिष्ठ नगर पार्षद रजनी महाजन जिनके बाढ़ में यह समस्या गंभीर है उन्होंने अपने वीडियो में स्पष्ट प्रशासन से आग्रह किया है l उधर क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि जब कोई विकास कार्य होता है तो उसमें जनता को मुसीबत का भी सामना करना पड़ता है लेकिन का लेन निर्माण कंपनी को मलवे की मिट्टी को उठाकर ऐसी जगह गिरना चाहिए था या जनता को समस्या ना होl नेशनल हाईवे अथॉरिटी की फोरलेन निर्माण कंपनी की छोटी सी गलती जनता के लिए सर दर्द बन गई है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें