रिवालसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ रुद्राभिषेक, भक्तों ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

 रिवालसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ रुद्राभिषेक, भक्तों ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद


रिवालसर  : अजय सूर्या /

पवित्र धार्मिक नगरी रिवालसर स्थित श्री नैना देवी बाबा ध्वजाधारी मंदिर में गुरुवार को मंदिर समिति के सौजन्य से श्रद्धा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

रुद्राभिषेक अनुष्ठान का संचालन मुख्य आचार्य पंडित मोरध्वज शास्त्री ने किया। उनके साथ पंडित रीतध्वज, करण शर्मा, आदर्श शर्मा एवं भजनलाल ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।

धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण, पुजारी वर्ग सहित गुरुदेव शर्मा, उनकी धर्मपत्नी, अमन ठाकुर, मनोहर लाल वर्मा तथा अन्य अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

मंदिर समिति ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। आयोजन के सफल संपन्न होने पर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर