बीजेपी विधायक निक्का 4 साल में नूरपुर का विकास करवाने में हुए असफल

 बीजेपी विधायक निक्का 4 साल में नूरपुर का विकास करवाने में हुए असफल

सोशल मीडिया की अटकलो पर लगाया विराम आज महाजन ने 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर नूरपुर के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय महाजन ने नगर परिषद कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नूरपुर के ऐतिहासिक बॉयज स्कूल (छात्र ) का दर्जा सरकार द्वारा यथावत रखा गया है जिसकी अधिसूचना सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अब नूरपुर में बीटीसी स्कूल जमा 2 तक होगा जो कि सी. वी. एस.ई. के अंतर्गत होगा जबकि नूरपुर का बॉयज स्कूल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत जमा 2 तक होगा जिसको अब को- एजुकेशन कर दिया गया है। महाजन ने कहा कि मेरे साथ वन मंडल निगम के निदेशक योगेश महाजन की अध्यक्षता में शिमला में कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित नगर परिषद की टीम मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री से मिले थे। स्कूल की वहाली से लेकर शहर के विकास से संबंधित कई मांगे रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगे मान ली है। महाजन ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 60 लाख की धनराशि, खज्जियाँ गो सदन के लिए 40 लाख, नूरपुर कालेज में पीजी कक्षाएं मंजूर, शहरी विकास मंत्री द्वारा 1 करोड़ 15 लाख की धनराशि मंजूर की है। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मातृ शिशु अस्पताल जनता को समर्पित किया जाएगा तथा सिविल अस्पताल में डाक्टरो के पद भरे जायेंगे। उन्होंने कहा की सुल्ली टिले स्थित निर्माणाधीन डिग्री कालेज के लिए भी धनराशि स्वीकृत की है। इस अवसर पर महाजन ने मौजूदा बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक अपने 4 साल के कार्यकाल में नूरपुर में विकास करवाने में असफल रहे। महाजन ने कहा कि उन्होंने विधायक को 4 साल दिए, किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया लेकिन विधायक ने कुछ नहीं किया। विधायक सिर्फ यही राग अलापते रहे की सरकार उनकी नहीं है। महाजन ने आज अपने तीखे तेवर दिखाते हुए स्पष्ट तौर पर एक प्रश्न के जवाब में यह क्या डाला की पार्टी हाई कमान जिस किसी को भी टिकट देगा हम उसकी जीत करवाने में पूरी मदद करेंगे हमारा मतलब संगठन को मजबूत करना है हम कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं और कांग्रेस के तिरंगे में हमने जाना है इसलिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया पार्टी को एकजुट करने के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक हैl स्पष्ट रूप से कह दिया कि कांग्रेस पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और पार्टी जो भी हुकुम देगी उसका सम्मान करेंगे क्योंकि इस पार्टी ने हमें बहुत सम्मान दिया है l सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें पर उन्होंने आज विराम लगा दिया की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में वह कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगेl नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्य स्वर्गीय सत महाजन की देन है जिन्होंने जनता की सेवा की है हमारा परिवार भी जनता की सेवा कर रहा हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर