धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

 धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित


धर्मशाला, 25 जुलाई: बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलह (भेडू महादेव) संजीव कुमार ने जानकारी दी है कि बाल विकास परियोजना सुलह के अंतर्गत उप-मंडल धीरा और पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

उन्होंने बताया कि उप-मंडल धीरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 11 और सहायिकाओं के 28 रिक्त पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे। इच्छुक पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ अपने आवेदन 18 अगस्त 2026 तक जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय धीरा  में आयोजित किए जायेेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उप-मंडल पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 16 एवं सहायिकाओं के 32 रिक्त पड़े पदों को साक्षात्कार के माध्यम से भरने के लिए भी पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पालमपुर उपमंडल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है जबकि साक्षात्कार 22 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय पालमपुर में आयोजित किए जायेेंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास पास होना अनिवार्य है जबकि आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये  से अधिक नहीं होनी चाहिए और उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र (फीडर एरिया) की निवासी होनी चाहिए।

आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुलह (स्थित भेडू महादेव) में जमा करवाये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष नम्बर 01894.275375 या मोबाईल नम्बर 94186.87263 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर