प्रदेश विधायक रणवीर सिंह निकले आज एक भेंट वार्ता में बताया

 प्रदेश विधायक रणवीर सिंह निकले आज एक भेंट वार्ता में बताया


  (नूरपुर:-विनय महाजन)         

           नूरपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने चार साल के बिकास कार्यों पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधि अजय महाजन बताएं उन्होंने 4 साल सरकार से नूरपुर के लिए क्या योगदान कियाl प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है और प्रशासन भी उनका है उसके बावजूद भी नूरपुर विकसित क्यों नहीं हो पाया l उन्होंने वताया कि विधायक विधि फंड से विकास कार्यों के लिए विधानसभा के अंदर का विधानसभा के बाहर अपनी प्रगति रिपोर्ट रखी है l समय आने पर वह अपना विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट  धरातल पर आमने-सामने रखेंगे l हिमाचल सरकार नूरपुर से भेदभाव का काम कर रही है और विकास के कार्यों को अनदेखा कर रही  है l भारत सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है चाहे वह रेलवे प्रकरण हो चाहे वह नेशनल हाईवे अथॉरिटी का काम चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य हो l उन्होंने एक उदाहरण देते हुए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग नूरपुर के सरकारी तंत्र पर यह प्रश्न किया की सड़कों की देखरेख के लिए विभाग में टेंडर किया और ठेकेदारों को काम का आवंटन किया लेकिन ठेकेदारों ने धरातल  पर काम से काम नहीं किया जिसका कारण तारलोक के रेट मे वृद्धि होना  ठेकेद्वारो द्वारा बताया गया अगर बारिश से पहले सड़कों की हालत ठीक हो जाती तो आज बरसात के मौसम में जनता दुखी ना होती l उन्होंने कहा कि वह इस मामले को मानसून सत्र में विधानसभा में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य की से प्रश्न करेंगे कि आखिरकार नूरपुर की जनता को किस कारण सजा दी गई हैl और सरकारी तंत्र में ऐसे ठेकेदारों पर क्यों नहीं कार्यवाही की जिनको धरातल पर काम आवटन किया गया था l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर