पुलिस जिला नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई; मंड इंदौरा में 05 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस जिला नूरपुर की अवैध खनन के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई; मंड इंदौरा में 05 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
नूरपुर:-(विनय महाजन)
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मंड इंदौरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।
मंड इंदौरा क्षेत्र (वार्ड न. 11) में मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए खनन प्रतिबंध का उल्लंघन कर लोडर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अवैध खनन करने पर FIR No. 119/2026 दिनांक 24/07/2026 पंजीकृत की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है।
इस मामले में अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर बंटी, शिव, शाकू तथा लोडर मालिक नरेंद्र सिंह उर्फ बड्डू और नासर (सभी निवासी मंड इंदौरा) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की विस्तृत तफ्तीश नियमानुसार जारी है, ताकि घटना में प्रयुक्त अन्य वाहनों, मशीनरी एवं संलिप्त सह-आरोपियों की पहचान कर आगे की सख्त कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा सके।नूरपुर पुलिस अपने क्षेत्र में अवैध खनन, नदियों व प्राकृतिक संसाधनों के गैर-कानूनी दोहन में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
पुलिस जिला नूरपुर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें