पुलिस जिला नूरपुर की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी; डमटाल पुलिस ने हैरोइन (चिट्टा) मामले में बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंक के आधार पर अभियोग संख्या 93/26 अधीन धारा 21- 29 ND&PS ACT में 05वें आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी; डमटाल पुलिस ने हैरोइन (चिट्टा) मामले में बैकवर्ड/फॉरवर्ड लिंक के आधार पर अभियोग संख्या 93/26 अधीन धारा 21- 29 ND&PS ACT में 05वें आरोपी को किया गिरफ्तार
नूरपुर:-(विनय महाजन)
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत थाना डमटाल पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
मामला FIR No. 93/2026 दिनांक 15/05/2026, धारा 21-29 ND&PS Act थाना डमटाल से संबंधित है, जिसमें पूर्व में 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी। इस मामले की गहन तफ्तीश तथा डिजिटल लेन-देन के विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि आरोपी दीपक उर्फ दीपू (उम्र 27 वर्ष) निवासी गांव व डाकघर कडवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा ने मुख्य आरोपी अमन से डिजिटल पेमेंट के माध्यम से हेरोइन खरीदी थी।
वित्तीय व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नशीले पदार्थों के इस नेटवर्क में आरोपी की संलिप्तता (फॉरवर्ड लिंक) स्थापित होने पर पुलिस चौकी ढांगूपीर की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उर्फ दीपू को धारा 29 ND&PS Act के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई व तफ्तीश नियमानुसार जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके।
नूरपुर पुलिस अपने क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
पुलिस जिला नूरपुर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें