करोड़ों रुपये से बने मिनी सचिवालय में सुविधाओं का टोटा, न बैठने को बेंच न पीने को पानी

करोड़ों रुपये से बने मिनी सचिवालय में सुविधाओं का टोटा, न बैठने को बेंच न पीने को पानी

(फतेहपुर :बलजीत ठाकुर ) करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय भवन फतेहपुर में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भवन में आने वाले लोगों के लिए न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिनी सचिवालय में बने शौचालयों पर भी ताले लटके हुए हैं, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग मिनी सचिवालय पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मिनी सचिवालय में बैठने के लिए बेंच, पीने के पानी और शौचालयों की सुविधा को जल्द बहाल किया जाए, ताकि करोड़ों रुपये से बने इस भवन का लोगों को सही मायने में लाभ मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर