नूरपुर के बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज पूर्व कांग्रेसी नेता अजय महाजन पर तंज कसते हुए


( नूरपुर:-विनय महाजन)                                

       नूरपुर के बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज पूर्व कांग्रेसी नेता अजय महाजन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को लगभग 4 साल होने वाले है अब नूरपुर के  पूर्व विधायक कांग्रेस के नेता  अजय महाजन  को नूरपुर की याद सताने लगी है आखिरकार क्यों? ऐसे अनेकों प्रश्नों में एक प्रेस विज्ञप्ति में  पूर्व विधायक कांग्रेस नेता से  किए हैं  l  निक्का ने कहा  कि पिछले दिनों बहुत चर्चित विधानसभा क्षेत्र का नूरपुर मे ऐतिहासिक (बॉयज )स्कूल का दर्जा कांग्रेस सरकार ने ही डी- नोटिफाई किया था और उसी सरकार द्वारा ही वहाल किया गया लेकिन कांग्रेस के नेताओं द्वारा शोर ऐसा मचाया जा रहा है कि जैसे कोई किला फतह कर लिया गया हो। निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन से प्रश्न किया   कि प्रदेश में सरकार आपकी है और  मुख्यमंत्री भी आपका हैl  व्यवस्था परिवर्तन सरकार का प्रशासन भी आपका हैl  उसके वावजूद एक स्कूल का दर्जा वहाल करवाने में इतनी लेट लतीफी क्यों की गयी? उन्होंने इस मामले में स्पष्ट किया कि कुछ माह पहले व्यवस्था परिवर्तन की सरकार के प्रशासन ने सरकार के आदेश पर जिला कांगड़ा मे दो स्कूलों का  दर्जा वहाल  किया था उसमें नूरपुर का नाम क्यों नहीं थाl निक्का ने कहा कि  मार्च माह के बाद स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाता है ऐसे में स्कूल के स्टॉफ और छात्रों को जो परेशानी हुई उनका जिम्मेदार कौन है? गत दिनों  एक स्थानीय क्लब द्वारा इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम पर नूरपुर एसडीएम को एक ज्ञापन दिया गया था लेकिन आपने गत दिन अपने भाषण में स्थानीय क्लब का नाम नहीं लिया आखिरकार क्यों?  निक्का ने महाजन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व विधायक अपने भाषण और संवाद का सम्मेलन में  यह व्यान दे रहे है कि निक्का को हमने 4 साल का समय दिया लेकिन विकास शून्य है। निक्का ने कहा कि  उन्होंने हर विधानसभा  सत्र में नूरपुर की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उठाया है, सरकार से जो बजट मिलता है वो नूरपुर में ही लगा रहे है अगर आपकी सरकार नूरपुर के हितों की  रक्षा न करें उसका जिम्मेदार कौन? आपको कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है  लेकिन आपने  इन 4 सालों में आपने नूरपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से क्या माँगा? निक्का ने कहा कि  भाजपा शासन काल में बना मातृ शिशु अस्पताल, निर्माणाधीन  नूरपुर का सरकारी कालेज, चौगान में स्टेडियम के साथ  बनी मार्किट पिछले 4 साल से कांग्रेस सरकार की उपेक्षा का शिकार है। निक्का ने आरोप लगाया कि  कांग्रेस के नेता इसलिए चुप बैठे है कहीं उद्घाटन या शिलान्यास पट्टीका में निक्का का नाम न लग जाए। निक्का ने कहा कि  नूरपुर की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर  कटाक्ष  करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री प्रदेश की वित्तीय स्थिति का रोना केंद्र में जाकर रो रहे हैं और दूसरी तरफ उनके मंत्री हवाई फायर वित्तीय  रेवड़िया बांट रहे हैंl  इससे यह साबित है कि केंद्र सरकार से पूरी वित्तीय मदद प्रदेश सरकार को  मिल रही है लेकिन प्रदेश सरकार हिमाचल वासियो  को  इस विषय मे गुमराह करने में जुटी है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर