विश्वकर्मा मंदिर जवाली में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, बिम्पी देवी बनीं नई ब्लॉक अध्यक्ष

 विश्वकर्मा मंदिर जवाली में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, बिम्पी देवी बनीं नई ब्लॉक अध्यक्ष


​जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत ब्लॉक नगरोटा सूरियां की आशा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक विश्वकर्मा मंदिर जवाली के परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ (BMS) की प्रदेशाध्यक्ष सरला राणा ने की, जबकि भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता मदन राणा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से आशा कार्यकर्ताओं की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।

​नई कार्यकारिणी का ब्योरा:

​अध्यक्ष: बिम्पी देवी

​महासचिव: पवना कुमारी

​उपाध्यक्ष: रिचा गुलेरिया, निर्मला देवी, पूनम देवी, रंजना देवी, रेणु देवी और कमलेश कुमारी

​सहसचिव: सुनीता देवी एवं पुष्पा देवी

​कोषाध्यक्ष: रीना देवी (कोटला), रिचा देवी (कुठेड), पूनम (जवाली) और रंजू बाला (नगरोटा सूरियां)

​कार्यकारिणी सदस्य: तृप्ता देवी, शम्मा, प्रवीना, रीना, सुमन, गुलशन, शम्मी, सपना आशा तथा सरिता देवी

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आशा कार्यकर्ताओं के हितों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर