पुलिस जिला नूरपुर द्धारा ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता – बिहार एवं गुजरात से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क में लगातार कार्रवाई के बाद एक अन्य़ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर द्धारा ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता – बिहार एवं गुजरात से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क में लगातार कार्रवाई के बाद एक अन्य़ आरोपी गिरफ्तार
नूरपुर:-(विनय महाजन)
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा ऑनलाइन साइबर अपराधों के विरुद्ध जारी निरंतर कार्रवाई के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है । वर्ष 2024 में थाना नूरपुर में दर्ज FIR No. 21/2024 अधीन धारा 420 IPC के तहत ऑनलाइन ठगी के मामले में त्वरित व कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
दिनांक 18 जनवरी 2024 को शिकायतकर्ता श्रीमती शिमला देवी निवासी तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने फोन कॉल के माध्यम से उन्हें झांसे में लेकर Google Pay के जरिए ₹3,20,000/- की ऑनलाइन ठगी की ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर द्धारा प्रभारी पुलिस चौकी सदवां की अगुवाई में प्रभारी साईबर सैल को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था । टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग, बैंक खातों, CDR, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दी । तकनीकी जांच के आधार पर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आरोपी महाबीर कुमार को पुलिस टीम द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था ।
मामले की जांच के दौरान नूर आलम निवासी दक्षिण तेलुआ थाना नौतन पश्चिम चंपारण जिला बेतिया, बिहार की संलिप्तता भी सामने आई । इसके उपरांत तकनीकी तफ्तीश व डिजिटल साक्ष्यों को आगे बढ़ाते हुए मामले में संलिप्त आरोपी नूर आलम निवासी दक्षिण तेलुआ थाना नौतन पश्चिम चंपारण जिला बेतिया, बिहार के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे भी विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है । मामले में अन्य संभावित पहलुओं की जांच नियमानुसार जारी है।
पुलिस जिला नूरपुर आम नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी अज्ञात कॉल, OTP, QR Code, लिंक अथवा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
पुलिस जिला नूरपुर

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें