पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्यमंत्री व उनके कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य का आभार प्रकट किया
पूर्व विधायक अजय महाजन ने मुख्यमंत्री व उनके कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य का आभार प्रकट किया
नूरपुर:-( विनय महाजन )
नूरपुर नूरपुर के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय महाजन ने एक भेंट वार्ता मे वताया कि नूरपुर के ऐतिहासिक बॉयज स्कूल (छात्र ) का दर्जा सरकार द्वारा यथावत रखा गया है जिसकी अधिसूचना सरकार द्वारा जारी कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अब नूरपुर में बीटीसी स्कूल जमा 2 तक होगा जो कि सी. वी. एस.ई. के अंतर्गत होगा जबकि नूरपुर का बॉयज स्कूल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत जमा 2 तक होगा जिसको अब को- एजुकेशन कर दिया गया है। महाजन ने कहा कि हमने नूरपुर शहर की नव निर्वाचित टीम के साथ शहरी विकास मंत्री से मिले थे। स्कूल की वहाली से लेकर शहर के विकास से संबंधित कई मांगे रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगे मान ली है। महाजन ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 60 लाख की धनराशि, खज्जियाँ गो सदन के लिए 40 लाख, नूरपुर कालेज में पीजी कक्षाएं मंजूर, शहरी विकास मंत्री द्वारा 1 करोड़ 15 लाख की धनराशि मंजूर की है। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मातृ शिशु अस्पताल जनता को समर्पित किया जाएगा तथा सिविल अस्पताल में डाक्टरो के पद भरे जायेंगे। उन्होंने कहा की सुल्ली टिले स्थित निर्माणाधीन डिग्री कालेज के लिए भी धनराशि स्वीकृत की है। इस अवसर पर महाजन ने मौजूदा बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक अपने 4 साल के कार्यकाल में नूरपुर में विकास करवाने में असफल रहे। महाजन ने कहा कि उन्होंने विधायक को 4 साल दिए, किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया लेकिन विधायक ने कुछ नहीं किया। विधायक सिर्फ यही राग अलापते रहे की सरकार उनकी नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें