प्रदेश की खन्नी पंचायत में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा 800 पौधों एवं 200 मोरिंगा उत्पादों का निःशुल्क वितरण
प्रदेश की खन्नी पंचायत में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा 800 पौधों एवं 200 मोरिंगा उत्पादों का निःशुल्क वितरण
(नूरपुर:- विनय महाजन)
नूरपुर अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत खन्नी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में एक भव्य जनकल्याण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 800 विभिन्न प्रजातियों के पौधों तथा 200 मोरिंगा उत्पादों का निःशुल्क वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को व्यावसायिक , तकनीकी, वोकेशनल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए प्रति विद्यार्थी ₹7 लाख तक की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा के महत्व एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर मोरिंगा को "सुपर फूड" बताते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अर्जुन, अमरूद, आम, पी-23 सफेदा, नीम, लसोड़ा सहित विभिन्न पौधों और इस अवसर पर पर्यावरणीय, औषधीय एवं आर्थिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास उपलब्ध कराने की योजना की भी घोषणा की। वहीं आस्था केयर प्राइवेट लिमिटेड ने विधानसभा क्षेत्र के 50 गरीब परिवारों को अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की घोषणा कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में आस्था केयर प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि आस्था पठानिया ने उद्यमिता, सौर ऊर्जा एवं मोरिंगा आधारित उत्पादों के माध्यम से प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कंपनी के उद्देश्यों, उपलब्धियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की योजनाओं की भी जानकारी दी।अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के निदेशक बृजेश पठानिया ने छात्रवृत्ति योजनाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा किसानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा किसानों एवं जरूरतमंद परिवारों के समग्र विकास के लिए समाज को प्रेरित करना रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें