सरध्वार पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से मिले विधायक इंद्र सिंह गांधी, विकास को लेकर दिए अहम सुझाव

सरध्वार पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से मिले विधायक इंद्र सिंह गांधी, विकास को लेकर दिए अहम सुझाव

रिवालसर: अजय सूर्या : बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चुनाव में जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

विधायक गांधी ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत इकाई हैं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं, आगामी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने आश्वासन दिया कि सरध्वार पंचायत के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचायत के प्रधान, वार्ड सदस्य तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक ने सभी से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पंचायत को विकास के नए आयाम देने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर