पेंशनरों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग

 पेंशनरों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की खंड स्तरीय मासिक बैठक शनिवार को नगरोटा सूरियां में ब्लॉक प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों, छठे वेतन आयोग के तहत संशोधित पेंशन एरियर, महंगाई भत्ते तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रधान गुरदेव भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एसोसिएशन के 14 सूत्रीय मांगपत्र में से छह मांगों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते के भुगतान के लिए ₹133 करोड़ जारी किए जा चुके हैं तथा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों का भुगतान भी पूर्ण कर दिया गया है। इसके लिए एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि सरकार ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित पेंशन एरियर का भुगतान 31 जुलाई तक करने का आश्वासन दिया है। यदि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं किया गया, तो प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के निर्देशानुसार 8 अगस्त को शाहपुर में आयोजित होने वाले महासम्मेलन में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।


बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक पी.सी. विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान करतार सिंह, कोषाध्यक्ष रामपाल धीमान, महासचिव प्रवीण मेहरा, शोभा सिंह सैणी सहित कुल 54 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास जारी रखने का भी संकल्प लिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर