एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने संभाला पदभार
एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने संभाला पदभार
नूरपुर : विनय महाजन /
एसडीएम फतेहपुर रमण कुमार शर्मा ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान और नशे के खिलाफ जागरूकता को देंगे प्राथमिकत ा
नूरपुर जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर में रमण कुमार शर्मा ने नए उपमंडलाधिकारी नागरिक (एसडीएम) के रूप में पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान करना रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगाl एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों का समयबद्ध निपटारा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और नियमानुसार उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका उचित समाधान किया जा सके।उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि चिट्टे जैसे घातक नशे ने समाज और युवा पीढ़ी के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, अभिभावकों और युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें