कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

 कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन


कुल्लू, भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन बहुउद्देश्यीय भवन में किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता के लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत ब्रिगेडियर टी.एस. ठाकुर ने की। 

    इस अवसर पर कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया।

      ठाकुर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिवस कारगिल के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है। वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। यह विजय पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।

    उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि वीर जवानों के अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके त्याग से देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम का शुरुआत में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश की सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ ली।

     इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए तथा उपस्थित लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया।

    कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सचिव रविन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन तारा चंद, कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन वीरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार बेली राम, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर मंगल चंद आज़ाद सहित लीग के पदाधिकारी एवं सदस्य, पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ