कारगिल विजय दिवस पर शहीद श्रवण कुमार को श्रद्धांजलि, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया पौधारोपण

 कारगिल विजय दिवस पर शहीद श्रवण कुमार को श्रद्धांजलि, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया पौधारोपण


रिवाल्सर : अजय सूर्या /

कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवाल्सर में शहीदों की वीरता और बलिदान को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विद्यालय परिसर में स्थापित कारगिल युद्ध के वीर शहीद श्रवण कुमार की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर शहीद श्रवण कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर "शहीद श्रवण कुमार अमर रहें", "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के देशभक्ति नारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक इंद्र सिंह गांधी एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देंगे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कारगिल के अमर वीरों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से