चम्बा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ शुभारंभ, राज्यपाल ने ध्वजारोहण करके किया आगाज

चम्बा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ शुभारंभ, राज्यपाल ने ध्वजारोहण करके किया आगाज 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक चम्बा का अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला आज विधिवत शुरू हुआ। प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गायन के बीच ऐतिहासिक चौगान में ध्वजारोहण कर मिंजर मेले का शुभारंभ किया। अब 2 अगस्त को मेले का समापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। आज मिर्जा परिवार के मुखिया एजाज मिर्जा ने परंपरा का निर्वहन किया। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग सदियों से ऐतिहासिक मेले को मनाते आ रहे हैं। इससे पूर्व नगर परिषद चम्बा के कार्यालय से शोभायात्रा आरंभ होकर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े की थाप पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकार थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शहर के मंदिरों की पूजा-अर्चना और मिंजर अर्पित करने के बाद चौगान मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। चौगान में शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त चम्बा अमित मैहरा ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमानयों का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोक परंपराएं प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐतिहासिक मिंजर मेले की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन में आधुनिकता के उचित समावेश पर बल दिया। चम्बा की समृद्ध लोक संस्कृति है। इसे पुरातन समय से लोगों की ओर से सहेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को वे इसी तरह संरक्षित रखें। इस दौरान उन्होंने कारगिल में शहीद हुए जवानों की श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने राज्यपाल को मिंजर भेंट की। मिंजर मेला आयोजन समिति की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त ने राज्यपाल को सम्मानित किया। इस दौरान सामूहिक नाटी का आयोजन भी किया गया।राज्यपाल ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पथानिया, सदर विधायक नीरज नैय्यर, विधायक डीएस ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर