जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, राजपुर (पालमपुर) में ‘इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल’ का ओरिएंटेशन सत्र आयोजित
जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, राजपुर (पालमपुर) में ‘इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल’ का ओरिएंटेशन सत्र आयोजित
राजपुर (पालमपुर)
जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, राजपुर में ‘इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल’ (Equal Opportunity Cell) के अंतर्गत एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेल के प्रभारी अरविंद कुमार द्वारा किया गया। तत्पश्चात् कोऑर्डिनेटर आईना ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को सेल की भूमिका, उनके अधिकारों तथा जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक-प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह सेल किस प्रकार कार्य करेगा और छात्र-छात्राएँ इससे किस प्रकार लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कॉलेज की महत्वपूर्ण सुविधाओं – बुक बैंक, छात्रवृत्ति, वित्तीय सहायता तथा आकस्मिक बीमा (Accidental Insurance) – के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि ये सुविधाएँ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध होंगी।
सत्र में इतिहास विभागाध्यक्ष सुमन कुमार, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुवदेव शर्मा, विनीत ठाकुर, भौतिकी विभाग, अनीश कुमार प्राणी विज्ञान विभाग भौतिकी विभाग ,भौतिकी विभागडॉ मनेश्वर ठाकुर, यशविंदर सिंह वाणिज्य विभाग नेहा डोगरा कंप्यूटर विभाग तथा ‘इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल’ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को एक विशेष शपथ (Pledge) दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संकल्प लिया कि वे सभी सहपाठियों के साथ समान व्यवहार करेंगे तथा कॉलेज परिसर में एक समावेशी वातावरण (Inclusive Environment) के निर्माण में सक्रिय सहयोग देंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें