कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


नाहन 

 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज रविवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारे देश को सीमाएं सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने परिवार, सुख सुविधाओं तथा अपने जीवन की परवाह न करते हुए राष्ट्रहित में अपने प्राण निछावर किए। हमारे वीर सैनिकों का भारत की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की आन-बान और शान को कायम रखना लक्ष्य था।

सांसद सुरेश कश्यप ने 27वें कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण देश के लिए गौरव का दिवस है, वर्ष 1999 में आज के दिन भारतीय वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 18 हजार फीट की उंची चोटी पर जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा कि यह दिन हिमाचल प्रदेश के लिए भी विशेष दिन है, जहां देश के सैकड़ों सैनिकों ने शहादत दी थी, वहीं प्रदेश के अनेक सैनिकों ने वीरता और गौरव की मिसाल पेश करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार उपेंद्र कुमार, आदेशक गृह रक्षा टीआर शर्मा, उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सहित सेना, पुलिस पूर्व सैनिक तथा होमगार्ड के जवानों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर