करगिल विजय दिवस पर ज्योति होटल कंडवाल में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 करगिल विजय दिवस पर ज्योति होटल कंडवाल में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर करगिल विजय दिवस के अवसर पर आज ज्योति होटल, कंडवाल में करगिल युद्ध के अमर शहीदों की पावन स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम का आयोजनबीजेपी विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद द्वारा की गई। इस अवसर पर कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आज के इस कार्यक्रम में करगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांगड़ा चंबल लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने अपने संदेश में मौजूदा हजूम को बताया कहा कि करगिल के वीर सैनिकों का त्याग और पराक्रम सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर करगिल एवं अन्य वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। यह कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: