27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित

 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर Switch को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित


उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आज यहां सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक स्थल पर देश की रक्षा और गौरव के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मनमोहन शर्मा ने 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना की गौरवशाली परम्परा रही है और भारतीय सेना, वायु सेना तथा नौ सेना के असंख्य वीर जवान हर समय देश की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों ने सदैव हंसते-हंसते अपना बलिदान दिया है ताकि हमारा देश एवं देशवासी सुरक्षित रह सकें।

उपायुक्त ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए समर्पित रहना एवं वीर सैनिकों की वीरता और पराक्रम को सदैव नमन करना हमारा कर्तव्य है।

सेवानिवृत्त कर्नल एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्र में भारतीय सेना की वीरता गाथा की स्मृति के रूप में कारगिल विजय दिवस आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन विजय में भारतीय सेना ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में पूरे पराक्रम और बहादुरी के साथ दुशमन को परास्त किया।  

उन्होंने कहा कि इस युद्ध 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए। इनमें से 52 शहीद हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखते थे। उन्होंने कहा कि इन नायकों में स्व. सिपाही धर्मेन्द्र, 3 पंजाब रेजिमेंट कसौली तहसील तथा स्व. राइफलमैन प्रदीप कुमार, 4 जम्मू और कश्मीर राइफल, तहसील रामशहर ज़िला सोलन के निवासी थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, सेवानिवृत्त्त कर्नल आर.के. गौतम, सोलन लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सुबेदार डी.आर. पुंडीर, सेवानिवृत्त कैप्टन वी.एस. जगोता, सेवानिवृत्त सुबेदार जगदीश राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से