कंडवाल में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
कंडवाल में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडवाल स्थित ज्योति होटल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'मन की बात' समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के लिए प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के प्रेरक विचार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं तथा राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश उन्हें नए उत्साह के साथ जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें