ढालपुर में प्रधानाचार्य, बीपीईओ को दिया गया आग से बचाव का प्रशिक्षण

ढालपुर में प्रधानाचार्य, बीपीईओ को दिया गया आग से बचाव का प्रशिक्षण

कुल्लू समाचार

कुल्लू :- ढालपुर में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य मुख्याध्यापक व बीपीईओ को आग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है  और इसमें सभी प्रतिनिधियों को आपदा से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिसके चलते मंगलवार को रथ मैदान में अग्निशमन विभाग के द्वारा आग से बचाव के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। ताकि स्कूलों में अगर किसी तरह से आग की घटना पेश आती है तो किस तरह से छात्रों व सरकारी संपत्ति को बचाया जा सके। समग्र शिक्षा अभियान के तहत 3 दिनों तक इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है और बुधवार को इस कार्यशाला का समापन किया जाएगा !

 समग्र शिक्षा अभियान के एसोसिएट कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में 50 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं और समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसकी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आए दिन जिला कुल्लू में आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो रही है। ऐसे में स्कूलों में भी अब प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक व बीपीईओ को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वह अपने स्कूलों में अन्य शिक्षकों को भी इसके बारे में जागरूक कर सके!

वही कार्यशाला में भाग लेने पहुंची शिक्षा विभाग की अधिकारी जीवन शर्मा ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला से काफी मदद मिलती है और आगे अन्य लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दी जा सकती है। इस कार्यशाला का मुख्य मकसद है कि अगर अचानक से आग की घटना हो जाए तो उस पर किस तरह से काबू पाया जा सके और जाने तथा माल की हानि को रोका जा सके।

अग्निशमन विभाग से आए अधिकारी हंसराज ने बताया कि सभी प्रतिनिधियों को ढालपुर मैदान में आग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई और एक मॉक ड्रिंक का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा अन्य संस्थाओं को भी इस तरह की ड्रिल करवाई जाती है। ताकि आग के चलते किसी तरह का नुकसान ना हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।