1 फरवरी से 2 फरवरी तक साहल -राजनगर सड़क में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

 1 फरवरी से 2 फरवरी तक साहल -राजनगर सड़क में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित


उपमंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती ने जारी किए आदेश

चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

उपमंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती ने चकलू-पलेही-कोटी संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों के चलते साहल से राजनगर (थडी मोड़ के नजदीक) तक, चंबा- चकलू -कोटी संपर्क मार्ग पर सभी वाहनों के आवागमन को लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं । 

आदेश 1 फरवरी से 2 फरवरी 2025 तक प्रभावी रहेंगे । 

जारी आदेश के अनुसार सभी वाहनों को थडी मोड़ से पलेई-कोटी मुख्य सड़क से कोटी की ओर भेजा जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि सहायक अभियंता लोक निर्माण उपमंडल कोटी द्वारा कियाणी -राजनगर -चकलू -कोटी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों के चलते साहल से राजनगर (थडी मोड़ के नजदीक) सड़क के हिस्से में कटिंग के प्रस्तावित कार्यों को शुरू करने से पत्थर -मलवे इत्यादि के गिरने से लोगों की सुरक्षा को लेकर लिए सूचित किए जाने के पश्चात आदेश जारी किए गए

 हैं । 

हालांकि जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन और आवश्यक आपूर्ति वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाए । साथ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आपातकालीन स्थिति में आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को साफ रखा जाए।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा