रामपुर-रजेहड़-सारसावा वाया कपैण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख: आशीष बुटेल

रामपुर-रजेहड़-सारसावा वाया कपैण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख: आशीष बुटेल

पालमपुर समाचार

पालमपुर :- विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों को लोगों को समर्पित किया।

विधायक ने ग्राम पंचायत पढियारखर के लिये 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित नलकूप एवं ओवरहेड टैंक, 7 लाख रुपए की लागत से पंचायत अध्ययन केंद्र और 8 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन सरसावा को जनता समर्पित किया। उन्होंने पढियारखर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार इन्हें पूरा किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षो से विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में प्रतिबद्धता के साथ विकासात्मक कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यो में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ-साथ लोगों की जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है। 

उन्होंने पढियारखर क्षेत्र में किये जा रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि  9.62 करोड रुपए की लागत से रामपुर - रजेहड़ - सारसावा वाया कपैण संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के विस्तार एवं सुधार से पढियारखर सहित करीब 5-6 पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर आवाजाही की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि करीब  10 किलोमीटर लंबी सड़क मई माह में लोगों को समर्पित कर दी जायेगी। 

इस अवसर पर बुटेल ने जनसमस्याओं को भी सुना तथा मौके पर निपटारा किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया सभी मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा।

    कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान कंचन देवी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, अजय भरमौरी, संतोष भूरिया अमर सिंह, वार्ड सदस्य रचना देवी, रेशमा देवी, बिंता

 देवी, सुमन देवी, सीमा देवी,अंधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल वर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद, उषा देवी, प्यार चंद, चौधरी राजपाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।