साईगलु में बच्चों ने सीखे आपदा में बचाव के गुर

 साईगलु में बच्चों ने सीखे आपदा में बचाव के गुर


मंडी एन.डी.आर.एफ की 14वीं वाहिनी की एक टीम द्वारा बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साईगलु के बच्चों और शैक्षणिक स्टाफ को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने हेतु एक कैंप का आयोजन किया। कैंप का उद्देश्य बच्चों को आपदाओं से निपटने के महत्वपूर्ण उपायों से अवगत कराना था।

इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को आपदाओं के समय सही प्रतिक्रिया, भूकंप से बचाव, घरेलू आग से सुरक्षा, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), आग पर काबू पाने के तरीके, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डिप्टी कमांडेंट (ऑपरेशन)एनडीआरएफ धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्चों और समुदाय को आपदाओं से निपटने हेतु सजग और तैयार करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल जन जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि आपदा के समय समुदाय की प्रतिक्रियाशीलता भी मजबूत होगी।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित थे। उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और इसे अपने समुदाय में साझा करने का संकल्प लि

या।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग