सूद सभा ने घायल लड़की की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, की 41,000 रुपए से आर्थिक सहायता

सूद सभा ने घायल लड़की की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, की 41,000 रुपए से आर्थिक सहायता


पालमपुर :- सूद सभा पालमपुर ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानवता का परिचय दिया। चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल पालमपुर की एक लड़की के इलाज के लिए सभा ने 41,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

घटना के मुताबिक, चंडीगढ़ में एक जीप चालक ने लड़की को टक्कर मारने के बाद घसीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सरकारी अस्पताल में इलाज संभव न होने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के लिए लगभग 4.5 लाख रुपये की जरूरत बताई गई।

इस संकट की घड़ी में सूद सभा ने त्वरित सहायता प्रदान की। सभा की संयोजिका श्रीमती सोना सूद और ब्रिंदुला कड़ोल ने बताया कि 41,000 रुपये का चेक घायल लड़की के बैंक खाते में जमा करवाया गया। तथा कुछ और सहायता भी प्रदान की जाएगी, इसके साथ ही, सभा के प्रयासों से चंडीगढ़ की  सूद सभा चण्डीगढ़ ने भी ₹10000 की तत्वरित सहायता प्रदान की है और कुछ और सहायता देने का आश्वासन भी दिया है ।

सभा के पदाधिकारियों ने सभा सभी सदस्यों से अपील की है कि वे आगे आकर इस नेक काम में योगदान दें। जो लोग मदद करना चाहते हैं, वे सीधे सूद सभा पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं।


सूद सभा पालमपुर ने इस घटना के माध्यम से एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को साबित किया है। सभा का यह कदम समाज को एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।