छोटी काशी शिवरात्रि प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

 छोटी काशी शिवरात्रि प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने किया शुभारम्भ

प्रतियोगिता में भाग ले रहीं हैं 32 टीमें, नॉकआउट आधार पर होंगे मुकाबले


 मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को छोटी काशी शिवरात्रि प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ आगाज हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा द्वारा पैडल मैदान में किया गया। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

 पुलिस अधीक्षक एवं खेल समिति की अध्यक्ष साक्षी वर्मा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का भी एक सशक्त माध्यम है। इस आयोजन से जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने, खेलों की ओर प्रेरित करने तथा नशा मुक्त मंडी बनाने में मदद मिलेगी।

साक्षी वर्मा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी अपनी सांस्कृतिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। इस वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता को 25 वर्षों के उपरांत मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल किया गया है, जिससे मेले की भव्यता और अधिक बढ़ेगी।

प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की सर्वश्रेष्ठ टीमें शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 31 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा और फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।प्रतियोगिता का पहला मैच समराहन Ⅺ और यंग स्टार के बीच खेला गया और दूसरा मैच सुजुकी Ⅺ और गलैक्सी Ⅺ के बीच खेला गया।

आयोजन समिति ने इस अवसर पर खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

इस दौरान क्रिक्रेट प्रतियोगिता के संयोजक डीएसपी दिनेश कुमार, सह संयोजक अनिल सैन, संयोजक सचिव राजेन्द्र पाल, प्रेस सचिव दिनेशक कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक