हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर ज़िला कोर टीम की बैठक आयोजित

हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर ज़िला कोर  टीम की  बैठक आयोजित

चंबा समाचार

चंबा (जितेंद्र खन्ना):- ज़िला चंबा में  हिम कृषि  योजना  के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ज़िला कोर टीम की  बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने हिम कृषि योजना के तहत ज़िला कोर टीम की भूमिका और उत्तरदायित्व, क्लस्टर हस्तक्षेप तथा ज़िला की वार्षिक कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए मत्स्य पालन, पशुपालन तथा ग्रामीण विकास विभाग के ज़िला स्तरीय अधिकारियों को भी ज़िला कोर टीम में शामिल करने के निर्देश दिए। 

मुकेश रेपसवाल ने कहा चूंकि हिम कृषि योजना के लाभार्थी छोटे और सीमांत, महिला, नवोन्मेषी तथा कमजोर वर्गों से संबंधित किसान इस योजना के लाभार्थी होंगे। ऐसे में इन किसानों- बागवानों, मत्स्य पालकों, पशुपालकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं का इस योजना के साथ कन्वर्जेंस किया जाए । 

मुकेश रेपसवाल ने कलस्टर स्तर पर विभिन्न कार्यों को शामिल करने के निर्देश देते हुए उद्यान गतिविधियों, जायका  तथा आत्मा इत्यादि परियोजनाओं के माध्यम से किसानों- बागवानों को मिलने वाली  सुविधाओं  के विस्तार के दृष्टिगत ज़िला वार्षिक कार्य योजना को  संशोधित कर अनुमोदन के लिए पुनः प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। 

विभागीय प्रतिनिधि ने बैठक में  अवगत किया कि ज़िला में हिम कृषि योजना के अंतर्गत वर्तमान में सभी 7 विकासखंडों में 90 क्लस्टर चयनित कर 4630  बीघा भूमि को  इस योजना के तहत शामिल किया गया है। इससे 4683 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। 

इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा, ज़िला विकास अधिकारी  ओपी ठाकुर, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, उपनिदेशक  बागबानी डॉ. प्रमोद शाह, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ ओपी अहीर, उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र सिंह, जायका परियोजना प्रबंधक डॉ. भानु प्रताप  उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।