जिला रेडक्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।

 जिला रेडक्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।


 जिला रेडक्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जरी व मणिकर्ण मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नशा निवारण के बारे में स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई डॉ. अपूर्वा ने कहा कि नशा एक बीमारी है इससे बचने के लिए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानना आवश्यक है।नशे के गिरफ्त में आये युवक -युवतियों का इलाज संभव है यदि समय रहते हुए उन्हें नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र में इसके लिए डॉक्टरों की देखरेख में उचित परामर्श एवं दवाइयों के साथ-साथ मेडिटेशन, योग, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यसनी महिलाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जाता है।

 परियोजना समन्वयक अनीता ठाकुर ने कहा कि भून्तर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मरीज का उपचार बाह्य रोगी या आवासीय रोगी के रूप में किया जाता है। बाह्य रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी जाती है तथा मनोवैज्ञानिक/काउंसलर द्वारा रोगी तथा उसके परिवार के सदस्यों के लिए परामर्श सत्रों का आयोजन किया जाता है। गम्भीर लक्ष्णों वाले रोगियों को उनकी सहमति से केंद्र में भर्ती किया जाता है। आमतौर पर ऐसे रोगियों को 21से 30 दिनों तक केंद्र में इलाज किया जाता है तथा उपचाराधीन रोगियों को डॉक्टर तथा स्टाफ नर्सों की निगरानी में उनके बी.पी., तापमान तथा अन्य लैब टेस्ट करवाए जाते है। किसी भी आपात स्थिति में उचित अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था की गई है। इलाज के दौरान मनोचिकित्सक काउंसलर द्वारा व्यक्तिगत परामर्श तथा परिवार के सदस्यों की परामर्श सुविधाएं दी जा रही हैं। उपचार अवधी के दौरान सुबह के समय शारीरिक व्यायाम, ध्यान और योगा प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा करवाएं जाते है। दिन के समय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में उन्हे व्यस्त रखा जाता है। महिलाओं को केंद्र में इलाज के दौरान साफ बिस्तर, नाश्ता, चाय, दोपहर का भोजन, रात का खाना मुफ्त दिया जाता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जी ने सभी का धन्यवाद किया, कार्यक्रम में 188 बच्चे व 10 अध्यापक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर