नियमों को ताक पर रखकर हो रहा अवैध खनन: गणेश चंद

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा अवैध खनन: गणेश चंद

शाहपुर समाचार

शाहपुर(जनक पटियाल):- शाहपुर विधानसभा के तहत लंज में पड़ती मलाड़ू में गज खड्ड पर क्रेशर संचालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे सरकारी खजाने को चपत लग रही है। जिसको लेकर स्थानीय निवासी गणेश चंद ने इस बारे में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज की करवाई है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई। 

उन्होने बताया कि साथ मे लगती पुलिस चौकी लंज है और चौकी के सामने से रोजाना सैंकडों टिप्पर नियमों को ताक पर रख मैटीरियल लेकर जाते है लेकिन पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। उंन्होने बताया कि गज खड्ड का जेसीवी व पोकलेन से  सीना छलनी किया जा रहा है जिससे पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हो रही है। लेकिन कोई सुध लेने बाला नहीं। 

उन्होने माइनिंग विभाग के कर्मचारियों पर भी मिलीभगत के आरोप जड़े है। उन्होने उद्योग मंत्री ,मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ,एसपी काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री व जिला माइनिंग अधिकारी से मांग उठाई है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।

इस बारे में डीएसपी अंकित शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित तौर पर नियमों की अवहेलना पर चलान किए जाते है। फिर भी लंज के समीप अवैध खनन के बारे में जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है जल्द ही मौका पर निरीक्षण किया जाएगा। अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर