स्कूल में तीसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची की अचानक हुई मौत

स्कूल में 8 साल की बच्ची की अचानक हुई मौत, सभी स्तब्ध 


बच्ची सुबह स्कूल पहुंची और कुछ ही समय बाद उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और अचानक कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्परता से सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को कॉल करके उसे नजदीकी अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल और आसपास के इलाके में इस घटना को लेकर गहरा दुख है, और सभी बच्ची के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यह घटना अहमदाबाद के जेबर स्कूल की है। स्कूल की प्रिंसिपल, शर्मिष्ठा सिंहा ने बताया कि बच्ची को स्कूल आते वक्त कोई शारीरिक समस्या नहीं थी। वह सामान्य तरीके से अपनी क्लास की ओर बढ़ रही थी, लेकिन अचानक उसे सांस लेने में समस्या महसूस हुई। इसके बाद बच्ची पास की बेंच पर बैठ गई और कुछ समय बाद वह कोलैप्स हो गई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल सीपीआर दिया और एम्बुलेंस को अस्पताल भेजने का आदेश दिया।

बच्ची अहमदाबाद में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। जैसे ही बच्ची की हालत बिगड़ी, उसके माता-पिता मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। शुरुआती जांच के अनुसार, उसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने का फैसला लिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग